Sex Racket पकड़ाया, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा काम

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। एक स्पा सेंटर की आड़ में इस सेक्स रैकेट को चलाया जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर स्पा सेंटर पर छापा मारा जहां से 4 लड़कियां और 3 लड़के संदिग्ध हालत में पकड़ाए हैं। फिलहाल पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई है और उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है।
स्पा सेंटर में पकड़ाया सेक्स रैकेट
भोपाल पुलिस ने शहर के मिसरोद इलाके में संचालित ईवा स्पा सेंटर पर छापा मारते हुए यहां पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 4 लड़कियों के साथ 3 लड़कों को पकड़ा है। स्पा सेंटर में गंदा काम होने की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी इस बार जब सटीक सूचना मिली तो पुलिस ने टीम बनाकर स्पा सेंटर पर छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया और स्पा सेंटर में मौजूद लड़के लड़कियां यहां वहां भागने लगे। पुलिस को स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *