CM के पहुंचने से पहले अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

रायपुर. एमएमआई अस्पताल को शनिवार शाम बम से उडाने की धमकी देने का मामला सामने आया। टिकरापारा थाना पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर कालीबाडी स्थित एक पानठेले वाले पकडकर पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को धमकी के बाद से पूरे अस्पताल परिसर में हडकंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर लगभग 2 घंटे तक अस्पताल परिसर में जांच की और जांच के दौरान बम नहीं मिला। इससे पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने राहत की सांस ली।
अज्ञात नंबर से आया था कॉल
पुलिस के अनुसार अज्ञात नंबर से अस्पताल के ओपीडी इंचार्ज को कॉल किया गया था। इस धमकी को अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम 10 सदस्यीय बम निरोधक दस्ते के साथ अस्पताल पहुंची और खोजबीन में जुट गई। पड़ताल के बाद अस्पताल को बम से उडाने की धमकी फर्जी निकली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *