MP की 8 बड़ी सीटों पर ऐसा रहा वोटिंग ट्रेंड, दिग्गजों को लगाना पड़ा जोर
भोपाल. मध्यप्रदेश में मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम मशीन में बन्द हो गया है। इस बार मध्यप्रदेश में 76.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। अहम बात यह है कि एमपी की 8 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने इस बार दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा था। इन सीटों पर भी मतदार का प्रतिशत बेहद दिलचस्प रहा है।
भाजपा ने 8 सीटों पर लड़ाये बड़े चेहरे
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार मध्यप्रदेश में 3 केन्द्रीय मंत्री सहित कुल 7 सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा था। जबकि राष्ट्रीय महासचिव को इन्दौर-1 सीट से चुनाव लड़ाया गया था। ऐसे में इन सीटों मतदान प्रतिशत पर सबकी नजरें रही।ं अहम बात यह है कि इन दिग्गजों की 8 सीटों में से 6 सीटों पर इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ गया है। जबकि 2 सीटों पर मतदान कम हुआ है। ऐसे में यहां भी राजनैतिक पंडित यह बता पाने में नाकाम है कि 3 दिसम्बर को इन सीटों का परिणाम कैसा रहेगा।
दिमनी में घट गया मतदान
चंबल संभाग के मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में इस सीट पर सबकी नजरें थी। लेकिन दिमनी में पिछले दो चुनावों के मुकाबले वोटिंग घट गयी है। दिमनी में इस बार 4 प्रतिशत तक कम वोटिंग हुई है। ऐसे में यहां कोई भी सटीक आंकलन लगाना मुश्किलें हो रहा है। अहम बात यह है कि सबसे अधिक उपद्रव की खबरें भी दिमनी से ही आई है।
गाडरवारा में घट गई वोटिंग
नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा विधानसभा सीट पर इस बार बीजेपी ने सांसद राव उदय प्रताप सिंह को चुनाव लड़ाया था । लेकिन इस सीट पर 3 चुनावों के बाद वोटिंग घट गई है. यहां 2018 की तुलना में1.55 प्रतिशत वोटिंग कम हुई हे। कांग्रेस ने यहां से विधायक सुनीता पटेल को ही चुनाव लड़ाया था. ऐसे में इस सीट पर भी वोटिंग घटने से राजनीतिक जानकार थोड़ा हैरान है।
जबलपुर पश्चिम में सबसे ज्यादा वोटिंग
जबलपुर पश्चिम सीट महाकौशल की सबसे हॉट सीट थी. यहां बीजेपी के सांसद राकेश सिंह और कांग्रेस के तरुण भनोट के बीच मुकाबला था. यहां पिछले तीन चुनावों के मुकाबले सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है. जबलपुर पश्चिम में 10 साल बाद पांच प्रतिशत वोटिंग बढ़ गई है. 2018 में यहां 66.62 प्रतिशत वोटिंग हुई है. जबकि इस बार 71 प्रतिशत वोटिंग हुई है. ऐसे में इस सीट पर भी मुकबला दिलचस्प हो गया है।
नरसिंहपुर में बढ़ा मतदान प्रतिशत
नरसिंहपुर विधानसभा सीट से पहली बार केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल विधानसभा चुनाव में उतरे. इस सीट पर भी मतदान प्रतिशत बढ़ गया है. कांग्रेस ने यहां प्रहलाद सिंह पटेल के सामने लाखन सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया था. यहां 2 प्रतिशत वोटिंग ज्यादा हुई है।
इंदौर-1 में मुकाबला दिलचस्प
इंदौर-1 विधानसभा सीट पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय चुनाव लड़े है। कांग्रेस ने उनके सामने विधायक संजय शुक्ला को ही प्रत्याशी बनाया था । इस सीट पर 2018 के मुकाबले 2.84 प्रतिशत वोटिंग बढ़ गई है। इस सीट पर भी इस बार सबकी नजरें हैं, क्योंकि यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प दिख रहा है।
