चुनावी थकान भूलकर बूथ प्रभारियों से मिले प्रत्याशी, सुनील, प्रवीण, माया ने लोगों से की बात
ग्वालियर. शहर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद अब भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी रिलेक्स मोड में नजर आए। पिछले एक महीने से प्रत्याशी सुबह 6 बजे से रात-रातभर प्रचार, जनसम्पर्क के लिए निकले थे लेकिन शनिवार को मतदान के अगले दिन चुनावी थकान को भूलकर प्रत्याशी बूथ प्रभारियों से मिलकर चुनाव का फीडबैक लेते हुए नजर आए।
यहां भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपने-अपने बूथ लेवल प्रभारियों से जाना है कि कहां उनको कितना वोट मिल रहा है। कहां स्थिति फंस रही है। शनिवार को दिन भर प्रत्याशी कार्यकर्ताओं व आम लोगों में व्यस्त नजर आए। भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर, माया सिंह जहां घर में ही कार्यकर्ताओं और बूथ प्रभारियों से मिले तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने घर तो सुनील शर्मा, सतीश सिकरवार ऑफिस पहुंचकर अपने खास लोगों से मुलाकात की।
