हम 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालेंगे, उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच बोले-टनल एक्सपर्ट

नई दिल्ली. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक निर्माणााधीन सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 7वां दिन है। रेस्क्यू में मदद के लिये एक अंर्तराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स से संपर्क किया गया है। वह ऑनसाइट टीम की मदद के लिये भारत आ रहे हैं। एक्सपर्ट ने फंसे हुए मजदूरों को बचाने की अपनी योजना पर चर्चा की है।
इंटरनेशनल टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने बताया है कि मैं अब भारत जा रहा हूं और मेरा मिशन साफ है सुरंग में फंसे 41 लोगों को सुरक्षित निकालना है। मैंने अभी ऑनसाइट टीम से बात की है। अर्नोल्ड डिक्स ने कहा है कि हम अभी इन लोगों को सुरक्षित बचाव के लिये अपने विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यह सबसे कठिन क्षेत्रों में से एक है। हम हिमालय में हैं। हम उन 41 लोगों का घर लाने जा रहे हैं।
उन्होने बताया है कि पहाड़ चोटी से सुरंग में 100 फीट तक की वर्टिकल ड्रिल की जायेगी। लेकिन इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन को पूरा करने में एक और सप्ताह लग सकता है। उन्होंने यह भी कहा है कि मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिये परंपरागत तरीके से हाथों से खोदकर बनायी जाने वाली सुरंगों का विकल्प भी अपनाया जा सकता है। जिसका उपयोग अधिकतर पनबिजली परियोजनाओं और सुरंभ बनाने में किया जाता है और साथ ही एक्सपर्ट टूटी हुई चट्टान को वापिस चट्टान को बदलने के लिये उच्च तकनीकी तरीकों का उपयोग करने पर विचार कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *