शहर में वायू प्रदूषण पर नियंत्रण रखने हेतु यातायात पुलिस, नगर निगम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान

ग्वालियर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अक्षय सिंह की अध्यक्षता में ग्वालियर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदूषण नियंत्रण हेतु आयोजित बैठक में वाहनों द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण को रोकने हेतु उनके विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर आज ग्वालियर शहर के कुछ प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर यातायात पुलिस, नगर निगम एवं जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीमों द्वारा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें निर्धारित मानकों से अधिक पर चलने वाले वाहनों की पॉल्यूषन संबंधी जांच कर यातायात पुलिस, नगर निगम एवं जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीमों द्वारा चालानी कार्यवाही की गई। आज की गई कार्यवाही के दौरान कलेक्टर ग्वालियर तथा नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह द्वारा स्वयं फूलबाग पर जाकर संयुक्त टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही को देखा
ग्वालियर शहर में फूलबाग चौराहा, बारादरी चौराहा, हनुमान टॉकीज तिराहा एवं 1000 बिस्तर हॉस्पीटल तिराहा कम्पू पर यातायात पुलिस, नगर निगम एवं जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीमों द्वारा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमंे उक्त मार्गों से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनकी पॉल्यूषन संबंधी जांच की गई जिसमें कुल 75 वाहन निर्धारित मानक से अधिक प्रदूषण फैलाते पाये जाने पर उनके वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 75000 रूपये समन शुल्क जमा कराया गया। यातायात पुलिस की ओर से उप पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह चौहान, थाना प्रभारी यातायात गोले का मन्दिर हिमांषू तिवारी, थाना प्रभारी यातायात झांसीरोड अभिषेक रघुवंषी, थाना प्रभारी यातायात कम्पू श्रीमती सोनम पाराषर, नगर निगम एवं जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित हो रहें। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरूद्ध उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *