डीडी नगर व फूलबाग में एक्यूआई घटा फिर भी खतरनाक स्तर पर
ग्वालियर. दीपावली की रात को फोडे गए पटाखों से शहर में प्रदूषण काफी बढ गया है और इससे हवा भी जहरीली हो गई है। इसका असर गुरूवार को भी देखा गया है। शुक्रवार को जहां एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 350 पर था वहीं गुरूवार को इसमें सुधार हुआर और यह घटकर 289 हो गया। इसमें पीएम 2.5 में सुधार होते हुए 107.72 पर है लेकिन पीएम 10 में अधिक असर नहीं देखा गया और वह 256.35 है जो हमारी सेहत के लिए खतरनाक है। अभी भी डीडी नगर और फूलबाग क्षेत्र में एक्यूआई भले ही घट रहा हो लेकिन सिटी सेंट व महाराज बाडा क्षेत्र में बढ रहा है।
ऐसी स्थिति में शहरवासियों को बहुत सतर्कता और सावधानी रखने की आवश्यकता है। शहर में प्रदूषण क वास्तविकता जानने के लिए फूलबाग, सिटी सेंटर और महाराज बाडा के मुख्य पॉइंट्स पर प्रदूषण विभाग की सार्वजनिक मॉनिटरिंग स्क्रीन पर आंकडे देखे तो एक दिन पहले के आंकडे में बहुत ज्यादा अंतर दिखाई नहीं दिया। स्थिति यह है कि इन क्षेत्रों के चौराहे पर 10 से 20 मिनट तक ठहरने पर पता चला कि एक ही जगह पर अधिक समय तक रूकने पर आंखों में जलन और खासी होने लगती है। हालांकि प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों का दावा है कि आी फूलबाग, सिटी सेंटर और महाराज बाडा क्षेत्र में हवा स्थिर बनी हुई है और जैसे ही हवा चलेगी प्रदूषण में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी।
