कल शाम 6 बजे थम जाएगा चुनावी शोरगुल, 16 को रवाना होंगे मतदान दल
ग्वालियर. विधानसभा चुनाव 2027 के मतदान की घटी नजदीक आ गई है। 15 नवंबर को शाम छह बजे से प्रत्याशियों का चुनावी शोरगुल थम जाएगा। शाम छह बजे के बाद झंडा, बैनर व भीड़ के साथ सभा व रैली नहीं कर सकेंगे। इन अंतिम दिनों में प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। समर्थकों के साथ डोर टू डोर प्रचार के साथ-साथ नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। इसके अलावा स्टार प्रचारकों को भी बुलाया है। दूसरी पार्टियों को तोडक़र अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं। ताकि चुनावी माहौल बन सके। ग्वालियर अंचल में भाजपा व कांग्रेस के दिग्गज नेता सभा के लिए भी आ रहे हैं। हालांकि दीपावली के दिन भी प्रत्याशियों ने प्रचार जारी रखा, लेकिन दीपावली पूजन के चलते शाम जन संपर्क के लिए नहीं निकले।
17 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने एमएलबी पर तैयारी शुरू कर दी है। मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। सेक्टर में कर्मचारी को सामग्री के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जगह पर सामग्री मिल सकेगी।
