40 हजार संविदा शिक्षकों की नौकरी पक्की

असम. पूर्वोत्तर राज्य असम में संविदा पर कार्य कर रहे शिक्षकों की नौकरी पक्की होने जा रही है। हेमंता बिस्वा सरमा सरकार ने 40 हजार संविदा शिक्षकों को अब नियमित करने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने कहा कि 9500 संविदा शिक्षक प्राथमिक शिक्षा में लगे हैं ओर 25000 से अधिक टीईटी योगय हैं। यह भी राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में संविदा पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा 4500 शिक्षक कक्षा नौ और दस को पढ़ा रहे हैं। इन सभी को अब नियमित किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस पर किया था वायदा
मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण प्रदेश के 40 हजार संविदा शिक्षकों को नौकरी में नियमित करने की घोषणा की थी। अब इसी को अमल में लाया जा रहा है। शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने बताया कि मार्च 2024 यह प्रकिया पूरी कर ली जाएगी। इसमें संविदा शिक्षकों की पूर्व सेवा अवधि की गणना नहीं की जाएगी। शिक्षकों के नियमित पदों पर आने पर नई नियुक्ति प्राप्त हुआ माना जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *