अक्टूबर में थोक महंगाई घटकर -0.52% पर आई

नई दिल्ली. खाने-पीने के सामानों में गिरावट के बीच अक्टूबर महीने में भारत की थोक महंगाई दर घटकर -0.52% पर आ गई है। यह लगातार सातवां महीना है जब थोक महंगाई शून्य से नीचे रही है। इससे पहले सितंबर में थोक महंगाई -0.26% थी। वहीं अगस्त में यह -0.52% थी। पिछले साल अक्टूबर में यह 8.39% थी। सरकार हर महीने होलसेल प्राइस इंडेक्स यानी WPI के आंकड़े जारी करती हैं। इससे पहले सोमवार यानी 13 अक्टूबर को रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे। रिटेल महंगाई भी 5 महीने के निचले स्तर 4.87% पर रही थी।
अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर घटी
अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर सितबंर के मुकाबले 1.54% से घटकर 1.07% रही है।
रोजाना जरूरत के सामानों की महंगाई दर 3.70% से घटकर 1.82% रही है।
ईंधन और बिजली की थोक महंगाई दर -3.55% से बढ़कर -2.47% रही है।
मेन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई दर -1.34% से बढ़कर -1.13% रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *