भाजपा प्रत्याशी के प्रस्तावक एडवोकेट पालीवाल, चन्द्रप्रकाश गुप्ता एवं सीमा शर्मा 40 लोगों ने BJP छोड कांग्रेस में हुए शामिल

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी को उस समय तगड़ा झटका लगा जब भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माया सिंह के प्रस्तावक एडवोकेट पंकज पालीवाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनके साथ ही भाजपा के 2 बार जिला उपाध्यक्ष रहे और चुनाव प्रबंधन देखते रहे वरिष्‍ठ नेता चन्द्रप्रकाश गुप्ता, श्रीमती सीमा शर्मा समेत करीब 40 भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाकाचन्द्रवदनी पर आयोजित कांग्रेस की जनसभा में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इन सभी का कहना है कि वे भाजपा में अपने आपको अपमानित महसूस कर रहे थे तथा कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार की बेहतर कार्यशैली से प्रभावित होकर हमने भाजपा छोड़ी है। भाजपा वालों का कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा एवं महापौर शोभा सिकरवार ने एडवोकेट वरिष्‍ठ भाजपा नेता पंकज पालीवाली, वरिष्‍ठ नेता चन्द्रप्रकाश गुप्ता एवं श्रीमती सीमा शर्मा समेत सभी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *