एबीवी आईआईआईटीएम ग्वालियर लेडीज़ क्लब ने आयोजित किया द्वीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम

ग्वालियर: मुरैना लिंक रोड स्थित एबीवी आईआईआईटीएम ग्वालियर में लेडीज़ क्लब के सदस्यों द्वारा प्रेसिडेंट श्रीमती वंदना सिंह की अध्यक्षता में द्वीप प्रज्ववलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ । सभी सदस्यों ने स्वनिर्मित द्वीप प्रज्वलित कर दीपावली के शुभ और पावन पर्व का स्वागत किया। लेडीज क्लब के सदस्यों द्वारा दीयों की श्रृंखला बनाकर उन्हें प्रज्वलित कर दीपावली के शुभ दिन का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया. क्लब के सदस्यों द्वारा दीयों को स्वयं चित्रकारी से सजाया गया था। कार्यक्रम का संचालन माधुरी पटनायक ने किया।
सभी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों द्वारा कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस कार्यक्रम में लेडीज क्लब की सेक्रेटरी माधुरी पटनायक, तूलिका श्रीवास्तव, ज्योति अग्रवाल, डॉ अनुराज सिंह, सूजी जेनकिन, रीना श्रीवास्तव, दीपा सिंह सिसोदिया, मोनिका, रिचा, आरती आदि मुख्य रूप से प्रस्तुत रहे । क्लब की प्रेसिडेंट वंदना सिंह द्वारा बताया गया कि हमें पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस पर्व को मनाना चाहिए तथा उन्होंने सभी से ग्रीन इको फ्रेंडली पटाखों का प्रयोग करने के लिए अनुरोध किया, साथ ही उन्होंने कहा कि हमें सकारात्मक ऊर्जा के साथ द्वीपों के महोत्सव दीपावली पर एवं नव वर्ष का स्वागत करना चाहिए तथा अपना पूरा समर्थ जनकल्याण हेतु देना चाहिए जिससे कि हम एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो एवं समाज में अपनी एक पहचान बना सकें। इस अवसर पर प्रेसिडेंट के द्वारा सभी को दीपावली का मधुर स्मृति चिन्ह एक आकर्षक designer scented candle भेंट स्वरूप दी गयी। सभी सदस्यों ने मिल जुलकर इस कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *