Hermes 450 Drone -जानिये इस ड्रोन के बारे में हमास आतंकियों को सुरंग से खोज निकाल रहा, हमास का बना काल

Israeli Hermes 450 Drone
तेल अवीव. हिज्बुल्ला आतंकी इजरायल पर ड्रोन हमला करते हैं। हमास आतंकी छोटे ड्रोन्स या छोटे रॉकेट्स से हमला करते हैं। फिर सुरंगों में छिप जाते हैं। इन सुरंगों को खत्म करने और उनकी खोज के लिये इजरायल जिस ड्रोन का उपयोग करता है। वह बेहद बेहतरीन जासूस है। शानदार हमलावर भी है। इसका उपयोग आमतौर पर निगरानी के लिये होता है।
इजरायल ने ड्रोन से हमास आतंकियों और उनके सुरंगों की तलाश अब शुरू की जब एक दक्षिणी इजरायल के ईलट शहर में एक नागरिक इमारत में ड्रोन हमला हुआ है। जांच मंे पता चला है कि ड्रोन हमास की ड्रोन फैक्ट्री में बनाया गया था। यह ड्रोन गाजा फैक्ट्री में बनाया गया था। यह ड्रोन गाजा में मौजूद फैक्ट्री में तैयार हो रहा था और फिर हमास ने
जिस ड्रोन से इजरायल ने निगरानी की। हमास आतंकियों की सुरंगों का पता लगाया। उसका नाम है Hermes 450 Drone ड्रोन। यह मीडियम साइज मल्टी पेलोड अनमैन्ड एरियल व्हीकल है। इसे लम्बे समय वाले टैक्टिकल मिशन के लिये ही बनाया गया है। यह एक बार में कम से कम 20 घंटे तक उड़ान भर सकता है।

Israeli Hermes 450 Drone
पताल में छिपे दुश्मन को खोज लेता है
इस ड्रोन में इलेक्ट्रोऑप्टिकल, इंफ्रारेड सेंसर्स लगे हैं, जिनकी सहायता से यह कम्यूनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंस, सिंथेटिक अपर्चर राडार, ग्राउण्ड मूविंग टारगेट इंडीकेशन, इलेक्ट्रानिक वॉरफेयर या हाइपर स्पेक्टल सेंसर्स का उपयोग करता है। यह ऐसी तकनीक हैं जिनसे दुश्मन पाताल के भीतर कहीं भी छिपा हो, उसे भी यह भी खोज निकालता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *