बुजुर्ग दिव्यांग के घर पर आज से डलवाए जाएंगे वोट, 92 दल बनाए
ग्वालियर. विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव में 80 साल से ऊपर बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओ को घर से वोट डालने का अधिकार मिला है। 3272 मतदाता बूथ पर आने में असमर्थ हैं। उन्होंने घर से वोट डालने का फॉर्म 12 डी भरा था। 10 नवंबर से मतदान दल घर पर वोट डलवाने के लिए पहुंचे। इसके लिए 92 दल बनाए गए हैं। 10 व 11 को मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि पहली बार में मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो दुबारा दल घर पर आएगा। 13 नवंबर को दल फिर से पहुंचेगा। यदि इस दिन भी नहीं मिले तो मतदान करने का अधिकार खत्म हो जाएगा।संयुक्त कलेक्टर एवं डाक मत पत्र प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि जिले में 3275 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने घर से ही वोट डालने की सहमति दी है। इनमें लगभग कुल 2562 बुजुर्ग एवं 713 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 10 नवम्बर, 11 नवम्बर व 13 नवम्बर को बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान कराया जाएगा।
घर पर ऐसे डलवाए जाएंगे वोट- मतदान दल में चार कर्मचारियों को शामिल किया गया है, जिसमें एक माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहेगा। एक पुलिस कर्मी भी साथ जाएगा। बूथ व बैलेट बॉक्स भी साथ ले जाया जाएगा। बीएलओ मतदाता का घर बताएगा। रूट के हिसाब से मतदाता के घर पहुंचेंगे। घर पर बूथ तैयार किया जाएगा, मतदान केंद्र की तरह ही वोट डलवाने की प्रक्रिया की जाएगी।
