ग्वालियर में दिसंबर तक पूरा होगा स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट

ग्वालियर. लश्कर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में चल रहा स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन का स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट अब दिसंबर में पूरा हो जाएगा। कॉर्पोरेशन ने 16 किमी लंबाई के इस प्रोजेक्ट में से मई माह में 10 किमी लंबी 14 सडकों को हटा दिया गया था। ऐसे में इस प्रोजेक्ट का स्कोप छोटा हो गया लेकिन बाकी की सड़कों पर पीएचई क पाइपलाइन के चलते बार-बार खोदाई की समस्या बनी हुई है। वहीं सड़क निर्माण से पहले ही पीएचई के अमले ने कुछ हिस्सों में नई पाइपलाइन डालने का काम शुरू कर दिया जिसके चलते सड़कों के निर्माण में देरी होती जा रही थी। हालांकि अब स्थिति काबू में आ चुकी है और अगले महीने तक काम पूरा हो जाएगा लेकिन मल्टी लेवल कार पार्किंग एमएलसीपी का प्रोजेक्ट अटक गया है। इसका कारण यह है कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत पूरी खोदाई अभी नहीं हो पाई और खोदाइ के दौरान उडने वाली धूल से वायु प्रदूषण बढने पर इस काम को बंद करा दिया है। प्रोजेक्ट के अंतर्गत वर्तमान में थीम रोड, आमखो रोड, जिंसी नाला, छत्री बाजार का काम पूरा हो चुका है। सिर्फ राजपायगा रोड पर एक तरफ डामर की आखिरी परत बिछाने का काम शेष बचा है।
एमएलसीपी में शुय होना है कांक्रीटिंग का काम
खोदाई से उडने वाली धूल से हो रहे प्रदूषण के कारण मल्टी लेवल कार पार्किंग के काम पर फिलहाल रोक लगा दी गई है लेकिन कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार खोदाई का काम लगाग पूरा हो चुका है। अब यहां कॉक्रीटिंग का काम शुरू कराकर नींव तैयार कराई जानी है। नींव तैयार होने के बाद कार पार्किंग का ढांचा तैयार किया जाएगा इसके लिए पहले पिलर तैयार होंगे। हालांकि अब यह काम दीपावली के बाद ही शुरू होने की संभावना है क्योंकि त्योहार के चलते मजदूर भी अवकाश पर जा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *