प्रशिक्षण स्थल पर बनाए गए सुविधा केन्द्रों में अब तक 6257 डाक मत पत्र डाले गए

शुक्रवार को 1145 शासकीय सेवकों ने डाक-मत पत्रों से किया अपने मताधिकार का उपयोग
ग्वालियर – भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ग्वालियर जिले में चुनाव ड्यूटी कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डाक मत पत्र के जरिए मताधिकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल पर विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए सुविधा केन्द्रों में अब तक कुल 6 हजार 257 डाक मत पत्र डाले जा चुके हैं। प्रशिक्षण के पाँचवे दिन यानि शुक्रवार 10 नवम्बर को 1145 अधिकारियों व कर्मचारियों ने डाक मत पत्र के जरिए अपने मताधिकार का उपयोग किया। पुलिस कर्मी भी बढ़-चढ़कर डाक मत पत्र डालने पहुँच रहे हैं।
यहाँ भारतीय यात्रा एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान में मतदान दलों को तृतीय एवं फायनल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहाँ पर विधानसभा क्षेत्रवार डाक मत पत्रों के लिये सुविधा केन्द्र बनाए गए हैं। डाक मत पत्र डालने का काम प्रशिक्षण स्थल पर 11 नवम्बर को भी जारी रहेगा।
डाक मत पत्र के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर अशोक चौहान ने बताया कि अब तक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-14 ग्वालियर ग्रामीण के सुविधा केन्द्र पर 561, विधानसभा क्षेत्र-15 ग्वालियर में 1346, विधानसभा क्षेत्र-16 ग्वालियर पूर्व में 2099, विधानसभा क्षेत्र-17 ग्वालियर दक्षिण में 1073, विधानसभा क्षेत्र-18 भितरवार में 413 एवं विधानसभा क्षेत्र-19 डबरा (अजा) के लिये बनाए गए सुविधा केन्द्र में 765 डाक मत पत्र डाले जा चुके हैं।
तृतीय चरण के प्रशिक्षण के पाँचवे दिन यानि शुक्रवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-14 ग्वालियर ग्रामीण के सुविधा केन्द्र में 85, विधानसभा क्षेत्र-15 ग्वालियर में 317, विधानसभा क्षेत्र-16 ग्वालियर पूर्व में 375, विधानसभा क्षेत्र-17 ग्वालियर दक्षिण में 295, विधानसभा क्षेत्र-18 भितरवार में 33 एवं विधानसभा क्षेत्र-19 डबरा (अजा) के लिये बनाए गए सुविधा केन्द्र में 40 डाक मत पत्र डाले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *