असली दाम….नकली पेसमेकर, विदेश यात्रओं का लुफ्त लेने के लिये 250 मरीजों को लगाया नकली पेसमेकर

सैफई. यूपी के सैफई मेड़ीकल यूनिवर्सिटी के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर समीर सर्राफ ने इस पवित्र पेशे को ही बदनाम कर दिया। मरीजों को नकली पेसमेकर लगाने के आरोप में सैफई पुलिस ने इन्हें गिरफ्तर कर लिया है। आप जब उनकी कारगुजारियों को जानेंगे तो हैरान रह जायेंगे।
अभी तक 250 लोगों को ऑपरेशन करके नकली पेसमेकर लगाने के मामले में डॉक्टर समीर सर्राफ के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि समीर सर्राफ मरीजों को नकली पेसमेकर लगाने के लिये कंपनियों से समझौता किया था। इसके एवज में वह मरीजों को ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली पेसमेकर लगाकर मोटा पैसा कमाते थे। इतना ही नहीं इस काम के बदले में यह कंपनियां डॉक्टर को 8 विदेश यात्रायें करवा चुकी है।
सीसीटीवी में रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ था वायरल
उस वक्त डॉक्टर समीर सर्राफ के द्वारा रिश्वत लेने का भी सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सैफई थाने की पुलिस ने 17/22 में धारा 7,8,9,13 के तहत केस दर्ज किया था। अब डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि साल 2022 मेंएक केस दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच गजेटेड अधिकारी और पुलिस कर रही थीं इनकी गिरफ्तारी को लेकर शासन को पत्र लिखा गया था। जिसके बाद वहां से अनुमति मिलने पर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस बोली कार्यवाही नियमानुसार
उन पर नियम के मुताबिक कार्यवाही की गयी है। उन्होंने बताया कि अभी तक की तफ्तीश में लगभग 250 मरीजों के साथ पेसमेकर लगाने में धांधली का मामला सामने आया है। मरीजों के जीवन में खिलवाड़ किया गया है। इसमें अन्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *