चंबल में लकडी तस्करों ने वन विभाग की गाडियों में तोडफोड की, वनकर्मियों ने भागकर बचाई जान

गुना. जिले के मधुसूदनगढ से लगे विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात लकडी तस्करों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इसके साथ ही गाडियों में तोडफोड की गई। वहीं चंदेरी चेक पॉइंट के डिप्टी रेंजर के आवास पर हमला कर दिया जिससे डिप्टी रेंजर और सुरक्षाकर्ती द्वारा भागकर जान बचाई गई। जानकारी के अनुसार बुधवार रात 11 बजे मधुसूदनगढ से एक किम आगे विदिशा जिले के लटेरी थाना क्षेत्र के वन विभाग के रेस्ट हाउस के पास टीम रात्रि गश्त कर रही थी उसी दौरान अज्ञात लकडी तस्करों द्वारा वन विभाग की टीम पर हमला करने के साथ् ही गाडियों में तोडफोड की गई जिसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा भागकर अपनी जान बचाई गई।
वहीं चंदेरी नाके के डिप्टी रेंजर गिरीश गोंडा के आवास पर रात में गश्त के दौरान 35 से 40 हमलावरों द्वारा हमला कर दिया गया। इसके साथ ही किचन में तोडफोड के साथ ही गैस और चूल्हा लूटकर ले गए। जिससे डिप्टी रेंजर गिरीश गोंडा और सुरक्षाकर्मी गोकुल द्वारा भागकर अपनी जान बचाई गई। इसके बाद इन लकडी तस्करों द्वारा एफएसटी चैकिंग प्वॉइंट पर रखी हुई कुर्सियों में तोडफोड क गई जिससे कर्मचारियों द्वारा भागकर अपनी जान बचाई गई। वन विभाग की टीम द्वारा विदिशा जिले के लटेरी थाने मामले की शिकायत की गई। लटेर पुलिस द्वारा अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *