अफगानिस्तान के जबड़े से छीन लाये जीत मैक्सवेल, सेमीफायनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
मुंबई. भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्डकप 2023 में मंगलवार को बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। यह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच हुआ। जिसमें कंगारू ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की है। इस जीत के हीरो स्टार ऑलराउडंर ग्लेन मैक्सवेल रहे। जिन्होंने चोटिल होने के बावजूद धांसू दोहरे शतकीय पारी खेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। 292 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी कंगाझ टीम ने एक समय 91 रनों पर अपने 7 विकेट गंवा दिये थे।
मैक्सवेल ने 10 छक्के और 21 चौके लगाये
इस मुकाबले में अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 292 रनों का टारगेट दिया। इसके जबाव में 5 बार चैम्पियन ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट गंवाकर यह मैच जीत लिया। टीम के लिये ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर 201 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और 21 चौके लगाये।
ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट
पहला विकेट: ट्रेविस हेड (0), विकेट: नवीन उल हक, 4/1
दूसरा विकेट: मिचेल मार्श (24), विकेट: नवीन उल हक, 43/2
तीसरा विकेट: डेविड वॉर्नर (18), विकेट: अजमतुल्लाह उमरजई, 49/3
चौथा विकेट: जोश इंग्लिस (0), विकेट: अजमतुल्लाह उमरजई, 49/4
पांचवां विकेट: मार्नस लाबुशेन (14), विकेट: रनआउट, 69/5
छठवां विकेट: मार्कस स्टोइनिस (6), विकेट: राशिद खान, 87/6
सातवां विकेट: मिचेल स्टार्क (3), विकेट: राशिद खान, 91/7
