कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर-फरवरी के बीच

नई दिल्ली. कांग्रेस की दूसरी भारत जोडों यात्रा दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच हो सकती है। राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक यात्रा करेंगे। इस बार यात्रा सिर्फ पैदल नहीं होगी कुछ दूरी वाहनों से भी तय की जाएगी। रूट का ऐलान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने 8 अगस्त को किया था। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सितंबर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पार्टी भारत जोडों यात्रा के दूसरे चरण की योजना बना रही है।
पहली यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक हुई थी
राहुल गांधी की पहली भारत जोडों यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई थी। 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में इसका समापन हुआ था। 145 दिन चली इस यात्रा ने करीब 3570 किमी का सफर तय किया था। इस यात्रा ने 14 राज्यों की सीमाओं को छुआ। इनमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उप्र, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *