ग्वालियर में खड़गे ने कहा- भाजपा में 5 पांडव, मोदी, शिवराज, ED, CBI और IT
ग्वालियर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को ग्वालियर की चुनावी सभा में कहा, भाजपा में पांच पांडव हैं- ED, CBI, इनकम टैक्स और ऊपर से चौहान और मोदी। ये पांडव अलग हैं। उन्होंने कहा, ‘मोदी साहब बार-बार यही कहते हैं कि मैं गरीब का बेटा हूं। मुझे आगे बढ़ाएं। यही बात CM शिवराज साहब भी करते हैं। दोनों में कॉम्पिटीशन है कि कौन ज्यादा बैकवर्ड है। मोदी हैं या चौहान हैं।

मोदी सिर्फ कांग्रेस को गालियां देने के लिए मुंह खोलते
मध्यप्रदेश में व्यापमं घोटाला हुआ, भाजपा के भ्रष्टाचार से महाकाल की मूर्तियां टूटीं, 18 साल में 18 हजार किसान ने सुसाइड कर लिया, भाजपा नेता ने आदिवासी बच्चे के मुंह पर पेशाब किया, तब कहां थे। ये बोलते ही नहीं। कांग्रेस को गालियां देने के लिए अपने मुंह की पट्टी खोलते हैं।
MP अपराध में नंबर 1
शिवराज सरकार की उपलब्धि क्या है कभी रोते हैं, कभी रुलाते हैं और कभी अपनी बात रखने के लिए बहुत से ड्रामा भी करते हैं। बीजेपी सरकार- भ्रष्टाचार, अपराध, कुपोषण, दलित-आदिवासी अत्याचार, बेरोजगारी, आत्महत्या में नंबर-1 है। हम ये तस्वीर बदलेंगे।
चंबल की 34 सीटों पर फोकस
4 दिन में खड़गे का यह दूसरा मध्यप्रदेश दौरा है। 4 नवंबर को उन्होंने बालाघाट जिले के कटंगी और डिंडौरी के शहपुरा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। खड़गे की ग्वालियर की सभा ग्वालियर – चंबल संभाग की 34 विधानसभा सीटों पर असर डालेगी।
