केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सड़क हादसे में घायल
छिंदवाडा. पदयात्रा कर लौट रहे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सडक हादसे का शिकार हो गए। अमरवाडा थाना क्षेत्र के सिंगोडी बाईपास पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें प्रहलाद पटेल और अन्य दो लोगों को हल्की चोट आई है।
सामने से आ ही बाइक सवार की मौत
बाइक सवार भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर 3.30 बजे हुआ है। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत की बात सामने आ रही है। वहीं तीन छात्र घायल हुए है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे है।
वहीं प्रहलाद पटेल हादसे में बाल-बाल बचे, उन्हें अधिक चोट नहीं आई। केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार समाप्त कर मंगलवार को एनएच 547 से छिंदवाडा से नरसिंहपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चौपहिया वाहन सडक के नीचे उतर गया जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में केंद्रीय मंत्री को भी चोट आई है, फिलहाल घायल का इलाज जारी है।
