सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुआ एनकाउंटर, सीआरपीएफ के कई जवान जख्मी

Police Naxal encounter in Sukma 5 lakh reward Maoist killed DRG Jawan  Search operation continues - सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: 5 लाख का इनामी  हार्डकोर माओवादी मारा गया, माड़ इलाके ...रायपुर. छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिये हो रहे मतदान के दौरान सुकमा के ताइमेटला और दुलेह में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हुआ है। कोबरा 206 के जवानों के बीच नक्सलियों की मुठभेड हुई। मीनपा में मतदान पार्टी को सुरक्षा देने के लिये जंगलों में जवान तैनात थे। एनकाउंटर में कुछ जवानों के जख्मी होने की जानकारी मिली है।
नारायणपुर में हुआ एनकाउंटर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में ओरछा पुलिस स्टेशन के पास जंगल क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स () और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई है। मुठभेड के बीच नक्सलियों के भाग जाने से एसटीएफ के जवान सुरक्षित है। इलाके की तलाशी की जा रही है। सोशल मीडिया पर मतदान केन्द्रों को नक्सलियों द्वारा घेरने की वायरल सूचना गलत और मतदान जारी है।
कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड
कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई है। करीब आधे घंटे तक एनकाउंटर चला। आपको बता दें कि चुनाव करवाने गये बीएसएफ और बस्तर फायटर के जवानों के साथ माडपखांजूर तथा उलिया जंगल में मुठभेड हुई है। पखांजुर एएसपी ने पूरे मामले की जानकारी दी है।
घटनास्थल से एके-47 बरामद
कांकेर में बांदे थाना क्षेत्र में बीएसएफ एवं डीआरजी की टीम मतदान के लिये एरिया डोमिनेशन पे निकली थी। इस बीच डीआरजी के साथ पानावर के पास मुठभेड हुई है। घटनास्थल से एके-47 बरामद की गयी है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कुछ नक्सलियों के घायल होने और मरने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *