सोम डिस्टलरी के ग्वालियर सहित 50 ठिकानों के यहां इनकम टैक्स के छापे

भोपाल में एमपी नगर जोन-2 स्थित सोम ग्रुप के ऑफिस पर आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। - Dainik Bhaskarग्वालियर. एमपी के विधानसभा चुनाव के पहले सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के यहां आयकर विभाग ने छापा मार कर कार्यवाही करने में जुटा हुआ है। भोपाल, ग्वालियर, छत्तीसगढ़, सहित 5 राज्यों में सोम ग्रुप के नजदीकियों के लगभग 50 ठिकानों पर टीम पहुंची है। भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र समेत कई जगह टैक्स चोरी के आरोप में एक साथ कार्यवाही की जा रही है। आईटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद, ग्वालियर, इन्दौर और मुंबई के अधिकारी शामिल है।

सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के यहां आईटी विभाग की टीम सर्चिंग करने पहुंची।
भोपाल के अलावा ग्वालियर, इन्दौर और रायसेन में मंगलवार की सुबह से कार्यवाही शुरू की गयी है। टीम रायसेन के सेहतगंज सुबह 6 बजे पहुंची। भोपाल के एमपी नगर जोन-2 स्थित कार्यालय सहित 50 ठिकानों पर सुबह 7 बजे एक साथ पहुंचकर दविश दी। आयकर अधिकारी यहां एक कार और एक ट्रेवलर से पहुंचे। टीम में रायपुर, ग्वालियर, बेंगलुरू, मुंबई और दिल्ली के अधिकारी और पुलिस कर्मचारी शामिल है। ग्रुप के मुख्य कार्यालय पर दविश के कुछ ही मिनट बाद कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के घर और कार्यालय पर अधिकारियों की दूसरी टीमों ने दविश देकर कार्यवाही शुरू की।
इसके अलावा मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, कटक, ग्वालियर, बेंगलुरू में आयकर विभाग छापे की कार्यवाही कर रहा है। टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद है। ऐसा बताया जाता है कि सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोडा के निवास और ऑफिसों के अलाव इस ग्रुप से जुड़े अधिकारियों के यहां भी आयकर विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही है। टीम में आयकार अधिकारी शामिल है।

सोम ग्रुप के ठिकानों पर रेड कर रही टीम के साथ पुलिस बल भी तैनात है।
यहां भी होते एक्सपोर्ट
आपको बता दें कि एल्को-बेवरेज, एल्कोहल इंडस्ट्री में सोम ग्रुप सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी है। सोम ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रॉडक्ट कई देशों में एक्सपोर्ट भी होते है। इनमें अमेरिका, न्यूजीलैंड, जर्मनी, फिनलैंड, नार्वे, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियां समेत लगभग 28 देश शामिल है।
सोम ग्रुप का व्यापार 1980 में किया था शुरू
सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा ने वर्ष 1980 में अपने पिता के नाम पर पहला ड्रिस्ट्रीब्यूशन हाउस ‘‘मसर्स मोहन एंड कंपनी’- प्रारंभ किया था। अरोड़ा अपने व्यापार में वृद्धि के लिये स्वयं डीलर्स के पास जाते थे। जिसके चलते उनकी कंपनी का स्वरूप बदलकर सोम ग्रुप और कंपनीज के रूप में सामने आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *