652 शासकीय सेवकों ने डाक मत पत्र के जरिए किया अपने मताधिकार का उपयोग 

ग्वालियर -मतदान दलों में शामिल अधिकारी व कर्मचारी उत्साह पूर्वक डाक-मत पत्र के जरिए अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। यहाँ भारतीय यात्रा एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान में शुरू हुए मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल पर विधानसभा क्षेत्रवार सुविधा केन्द्र बनाए गए हैं। इन सुविधा केन्द्रों पर मतदान दलों में शामिल 652 अधिकारियों व कर्मचारियों ने डाक मत पत्र डाले। इस अवसर पर विभिन्न प्रत्याशियों के प्रतिनिधिगण भी मौजूद थे। मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 9 नवम्बर तक चलेगा। इस दौरान ये सुविधा केन्द्र भी काम करेंगे।
डाक मत पत्र प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर अशोक चौहान ने बताया कि सोमवार को भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान स्थल पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर गामीण के फैसिलिटेशन सेंटर पर 54 शासकीय सेवकों ने डाक मत पत्र के जरिए अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी तरह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर में 135, ग्वालियर पूर्व में 141, ग्वालियर दक्षिण में 95, भितरवार में 80 एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र डबरा (अजा) के फैसिलिटेशन सेंटर पर 147 शासकीय सेवकों ने डाक मत पत्र से अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *