राज्य कर्मचारियों को 46 प्रतिशत डीए देने की घोषणा

लखनऊ. योगी सरकार ने दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को खुश कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यकर्मियों को दिवाली पर मंहगाई भत्ता देने की घोषणा कर गिफ्ट दे दिया है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को मूल वेतन के 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को दीपावली की शुभकानाएं भी दी। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, यूजीसी कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और पेंशनरों को मूल वेतन के 46 प्रतिशत की दर से महंागई भत्ता प्रदान किया जाएगा।
दीपावली की दी शुभकामनाएं
उन्होंने आगे कहा कि इसी प्रकार सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा 7000) बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *