24 घंटे में IDF ने हमास के 450 ठिकाने किये ध्वस्त, आतंकी जमाल मूसा भी मारा गया
नई दिल्ली. हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के 31 वें दिन गाजा पट्टी में हमले तेज हो गये हैं। सोमवार की सुबह इजरायली सेना ने जबरदस्त बमबारी की है। इस हवाई हमले में गाजा स्थित अल शाती शरणार्थी शिविर को टारगेट किया गया है। इसमें 40 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान हमास के 450 से अधिक ठिकाने ध्वस्त कर दिये हैं। इसमें टेरेरिस्ट कैम्प, मिलिट्री कम्पाउण्ड, ऑब्जर्वेशन पोस्ट और एंटी टैंक मिसाइल लांच पोस्ट शामिल है। इजरायली सेना ने हमास के कई मिलिट्री कम्पाउंड पर कब्जा कर लिया है। जहां आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती है।
इजरायल के हमलों में विशेष सुरक्षा अभियानों के लिये जिम्मेदार एक प्रमुख कमांडर जमाल मूसा भी शामिल है। आईडीएफ के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने बताया है कि हमारी सेना ने गाजा पट्टी को 2 हिस्सों में बांट दिया है फिलहाल नॉर्थ गाजा में बड़े पैमाने पर हमले किये जा रहे है। पैदल सेना टैंकों के साथ आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर रहे है। आम लोगों को नॉर्थ से साउथ गाजा की ओर जाने के लिये कहा जा रहा है। उसके लिये सेफ पैसेज दिया जा रहा है।
अलकुदस अस्पताल के पास इजरायल ने किया बम धमाका
हमासे के खिलाफ इस जंग में इजरायल हर दांव आजमा रहा है। उसे जहां भी शक है कि हमास के लड़ाके छिपे हुए है। वहां हमले किये जा रहे हैं। सोमवार को अलकुदस अस्पताल के नजदीक बम गिराये गये हैं। जिसके बादव हां अफरातफरी मच गयी। लोग अपनी जान बचाने के लिये भागते हुए दिखाई दिये। गाजा का आसमान रह रह कर इजरायली रॉकेट और मिसाइल हमलों से चमक रहा है। गाजा में अभी तक 9770 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में 1400 लोगों की मौत हुई है। मौत के आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। क्योंकि इजरायल ने ग्राउण्ड ऑपरेशन तेज कर दिये हैं। जिसमें हमास के आतंकवादी बड़े पैमाने पर मारे जा रहे हैं।
