भारत सरकार ने लॉन्च किया भारत आटा, 27.50 किलो बिकेगा

नई दिल्ली. केंद्र सरकार की ओर से देशभर के लोगों को सस्ती दरों पर आटा उपलब्ध कराने के उद्देश्य भारत आटा की बिक्री शुरू कर दी गई है। केंद्र द्वारा भारत आटा को 27.50 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा। मोदी सरकार द्वारा सस्ती दर पर आटा बिक्री ऐसे समय पर कर रही है जब गेंहू के आटे की कीमत में पिछले कुछ महीनों में तेजी देखी गई है।

भारत ब्रांड आटा की लॉन्चिंग के मौके पर लोगों को इसके पैकेट बांटे गए। - Dainik Bhaskar
पीयूष गोयल ने 100 मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने भारत आटा की बिक्री के लिए 100 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई। इन मोबाइल वैन के माध्यम से देश के अलग-अलग शहरों में सब्सिडी वाले गेंहू के आटे की बिक्री की जाएगी।
इन स्थानों पर मिलेगा भारत आटा
भारत आटा देश के नागरिकों तक आसानी से पहुंच सके। इसके लिए भारत आटा का वितरण केंद्रीय भंडार के मोबाइल आउटलेट, एनएएफईडी और एनसीसीएफ के कोऑपरेटिव और रिटेल आउटलेट के माध्यम से किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *