VISM ग्रुप में इंटरकॉलेज क्राँस कंट्री रेस टूर्नामेंट का हुआ सफल आयोजन
ग्वालियर-VISM परिसर में 6 नवम्बर को प्रातः 7 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटरकॉलेज क्राँस कंट्री (पुरूष एवं महिला) रेस टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह दौड 10 किलोमीटर की थी जिसमें दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी सहित चम्बल संभाग के साथ अन्य जिलो के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजेन्द्र सिंह, पूर्व डायरेक्टर फिजिकल एज्युकेशन जीवाजी विश्वविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. रामगोपाल आर्या एवं VISM ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुनील सिंह राठौर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रतियोगिता प्रांरभ की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियो का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस प्रतियोगिता में कई बार महिला प्रतिभागियो ने पुरूषो को पीछे कर दिया। क्राँस कंट्री रेस में चयनित प्रतिभागियो को ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं से अपने अनुभव साझा किये एवं उन्हे जीवन में आगे बढने की प्रेरणा दी साथ ही उन्होने बताया कि खेल के माध्यम से मनुष्य अपने आपको कैसे फिट रख सकता है उन्होने कहा कि जिन प्रतिभागीयों ने आज 10 किलोमीटर दौड पूरी की है वह 40 साल तक की उम्र तक निरोगी रहेंगे। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को आने वाले चुनाव में मध्यप्रदेश में 100 प्रतिशत मतदान करने की अपील की। अंत में उन्होने भारत में बढ़ते रोड एक्सीडेट पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को हेलमेट लगाने व ट्रेफिक के नियमों का पालन करने एवं परिवार के सदस्यों से भी टेªफिक के नियमों का पालन करवाने की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जो छात्र-छात्राऐं आज सफल नहीं हो पाए है वह निराश न हो एवं भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें।
