कमलनाथ अपने बेटे नकूलनाथ को CM बनाना चाहते है
ग्वालियर. गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को परिवारवादी पार्टी बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल को प्रधानमंत्री बनाने का सपना देखती है। कमलनाथ अपने बेटे नकूलनाथ को सीएम बनाना चाहते है। बच्चों का कल्याण चाहने वाले प्रदेश का कल्याण कैसे करेंगे। प्रदेश का कल्याण तो भाजपा की डबल इंजन सरकार ही कर सकती है। भाजपा विकास की राजनीति करती है और कांग्रेस जातिवाद की।
ग्वालियर के इंटक मैदान में शनिवार को सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कमलनाथ ने डेढ साल में प्रदेश का विकास करने की बजाए कमीशनखोरी, रिश्वतखोरी और ट्रांसफर इंडस्ट्री चलाई। बेटा-दामाद कल्याण योजना चलाई गई। हजारों करोड के घोटाले किए गए। 5 गारंटी की बात करने वालों ने 2जी घोटाला किया।
