शाही परिवार की भाजपा प्रत्याशी, 5 वर्ष में करोड़पति से हुई अरबपति

जयपुर. नामांकन दाखिल के बीच उम्मीदवारों ने जो हलफनामे पेश किये है। उनमें से कुछ दिलचस्प जानकारियों भी सामने आ रही है। ऐसी ही एक उम्मीदवार हैं। सिद्धि कुमारी जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर पूर्व से अपना प्रत्याशी बनाया है। सिद्धि कुमारी 5 वर्ष में करोड़पति से अरबपति हो गयी है। 2018 में दिये गये हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 8.89 करोड़ रूपये थी। जो इस बार बढ़कर 1.11 अरब रूपये हो गयी है।
बीकानेर राजघराने की पूर्व महारानी और सिद्धि कुमारी की मां सुशीला कुमारी की मौत के बाद उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा सिद्धि कुमारी को मिला था। इसकी कीमत 80 करोड़ रूपये से अधिक थी। इस वजह से पिछले 5 साल में सिद्धि कुमारी की अचल संपत्ति 30 लाख रूपये से बढ़कर 85.78 करोड़ रूपये हो गयी है। वहीं वर्तमान में उनके पास 16.52 करोड़ रूपये की चल संपत्ति है जो 2018 में 3.67 करोड़ रूपये थी।

वसुंधरा के पास है इतनी संपत्ति
वहीं अन्य नेताओं की बात करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में जमा किए गए हलफनामे से तुलना की जाए तो पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की ज्वैलरी में 1 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।  2018 में दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास 1.08 करोड़ रुपये की ज्वेलरी थी, जो इस बार बढ़कर 2.40 करोड़ रुपये हो गई.उनके पास नकदी भी बढ़ गई है।  5 साल पहले उनके पास 1. 29 लाख रुपये की नकदी थी, जो इस बार बढ़कर 2.05 लाख रुपये हो गयी है।इसी तरह बैंक में जमा राशि भी पांच साल में 51.24 लाख रुपये से बढ़कर 58.74 लाख रुपये हो गयी है। पांच साल पहले उन पर 5.33 लाख रुपये का कर्ज था जो अब चुका दिया गया है। उन्होंने सिंधिया पॉटरीज एंड सर्विसेज को 1.14 करोड़ रुपये उधार दिए है।
सीपी जोशी हैं इतने करोड़ के मालिक
राजसमंद जिले की नाथद्वारा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के पास 3.72 करोड़ रुपये की संपत्ति है।  उनके पास आभूषण के नाम पर कुछ भी नहीं है।  हलफनामे के मुताबिक उनके पास सिर्फ 36, 551 रुपये कैश हैं. जबकि 1.05 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *