नरबलि की आशंका है -बहोड़ापुर में कान कटे हुए मिली युवक लाश

ग्वालियर. बहोड़ापुर में सरकारी मल्टी के नजदीक रविवार की दोपहर युवक का शव मिला, उसके कान कटे हुए हैं और सिर में गहरी चोट है। युवक 3 नवम्बर की रात से गायब था। मृतक की पहचान लालसिंह मौर्य के रूप में हुई है।
वह कोविड सेंटर में सफाई कर्मचारी था। घटनास्थल पर एक कटोरे में सिन्दूर और दूसरी चीजे मिली है। शुरूआत जांच में नरबलि की आशंका लग रही है। लालसिंह का दोस्त कन्हैया भी 3 नवम्बर से लापता बताया गया है।

तंत्र मंत्र में हत्या की आशंका
पुलिस को प्रारंभिक पड़ताल में मृतक के सिर पर चोट का निशान मिला है। उसका कान काटा गए हैं। इस तरह उसे कौन मार सकता है। इतना ही नहीं लाश के पास एक कटोरा मिला है जिसमें सिंदूर लगा हुआ है। जिससे आशंका है कि लाल सिंह की हत्या तंत्र मंत्र में नरबलि हो सकती है। पुलिस पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से सलाह ले रही है कि यह कान किस तरह से कटा है या काटा गया है। जिससे यह आशंका की पड़ताल की जा सके।
भतीजे ने यह जताई आशंका
मृतक के भतीजे अभिषेक ने बताया कि उसके चाचा रोजाना रात को घूमने जाते थे और रात दस से ग्याराह बजे के बीच वापस आ जाते थे। दो दिन पहले वह घुमने गए थे और वापस नहीं आए। दो दिन वह कहां रहे इसका पता नहीं है। आज उनकी लाश मिली है और उनके कपड़े फटे हुए थे और ऐसा लगा रहा है कि उनकी हत्या करने के बाद घसीटकर यहां तक लाया गया है। अगर सामान्य मौत होती तो उनके कपड़े कैसे फटे और उन्हें घसीटा क्यों गया है।
दोस्त भी गायब, उसकी तलाश
पुलिस को यह भी पता लगा है कि मृतक को आखिरी बार एक कन्हैया कुशवाह के साथ देखा गया था। उसके लापता होने के बाद से कन्हैया भी लापता है। पुलिस कन्हैया की तलाश कर रही है। जिस मंदिर के पास सफाई कर्मचारी का शव मिला है वहां कन्हैया का आना जाना था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *