दो घंटे की दुल्हन ने किया पति का सौदा
लखनऊ. आपने ऐसी कहानियां अक्सर फिल्मों में देखी होंगी जहां लालच के चक्कर में षड़यंत्र रचे जाते हैं और फिर वारदात को अंजाम दिया जाता है। ऐसी ही एक फिल्मों से मिलती -जुलती रियल स्टोरी हम अपको बता रहे हैं जहां एक पूर्व विधायक पर अपने साथियों के साथ मिलकर ऐसी साजिश रचने का आरोप है। जहां 8 करोड़ की जमीन के लिये ना केवल फर्जी दस्तावेज तैयार किये गये बल्कि फर्जी शदी भी करवाई गयी और फिर शख्स की कथित हत्या भी करवा दी। पूर्व विधायक पवन पांडे को इस मामले में यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया है।
8 करोड़ की जमीन के लिये रची साजिश
5 जून 2022 को अम्बेडकर नगर के अकबरपुर कोतवाली में चम्पादेवी ने शिवसेना के पूर्व विधायक पवन पांडे, मुकेश तिवारी, गोविंद यादव सहित 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी की नामजद यह एफआईआर करवाई थी। इसमें उन्होंने जो आरोप लगाये वह गंभीर और हैरान करने वाले हैं। यह आरोप लगाया गया है कि अकबरपुर बसखारी नेशनल हाइवे पर स्थित उनकी 8 करोड़ की कीमती जमीन को हथियाने के लिये पवन पांडे और उनके साथियों ने मिलकर पीडि़ता के बेटे (अजय सिंह) की पत्नी के रूप में नीतू सिंह का नाम दर्ज कराया और जिसमें बाराबंकी से बनवाये गये आर्य समाज मंदिर के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करवाया था।
फर्जी शादी करवायी
एफआईआर के अनुसार अगस्त 2020 को पीडि़ता के बेटे को नशे का आदी बनाकर पवन पांडे ने उसकी कीमती जमीन 20 लाख रूपये में अपने नजदीकी मुकेश तिवारी के नाम लिखवा ली। इतना ही नहीं पवन पांडंे ने अंबेडकर नगरपालिका के सर्वे अतधिकारी को भी अपने साथ ले लिया और आजमगढ़ निवासी नीतू सिंह नाम की युवती के साथ मिलकर मेरे बेटे की शादी का फर्जी प्रमाण-पत्र बनवाया और नीतू सिंह का नाम हमारे परिवार रजिस्टर में दर्ज करवाने के लिये भी अर्जी दे दी। दर्ज करवाई गयी एफआईआर में लिखा गया कि अजय सिंह से बाराबंकी के सफेदाबाद आर्य समाज मंदिर में शादी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया। शादी के 2 घंटे बाद ही उसके बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में एक्सीडेंट करवाया गया। अजय की मौत के बाद पूरी जमीन नीतू सिंह के नाम पर होनी थी।
गिरफ्तार पूर्व विधायक
अजय सिंह की पीडि़ता मां के आरोपों के अनुसार 8 करोड़ की जमीन 20 लाख रूपये में फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने की साजिश रची गयी। जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज करने वाली पीडि़ता अजय सिंह की मां ने सयह यहां तक कि अगर उसे उसकी दोनों बेटियां और दामाद को कुछ हो जायेगा तो उसके लिये पावन पांडे और उसके साथ ही जिम्मेदार होंगे। अम्बेडकर नगर के अकबरपुर में दर्ज केस की जांच हाईकोर्ट के आदेश पर यूपी एसटीएफ ने शुरू की थी और इसके बाद यूपी एसटीएफ ने पवन पांडे को गिरफ्तार किया है।
