दिवाली से पहले फिर महंगा हुआ सोना, जानिए 10 ग्राम सोने की कीमत

भोपाल. दीपावली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में अगर आप सौने-चांदी की खरीददारी करना चाहते है या आप सोने में निवेश करना चाहते है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार आज यानी 5 अक्टूबर शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम 57480 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सौने के दाम 60350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने के दाम बढे
राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में कल यानी शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका, जबकि 24 कैरेट सोना 60250 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। यानी सोने के दाम में मामूली बढत देखने को मिली है।
चांदी के दाम घटे
बैंक बाजार डॉट काम के अनुसार यदि बात करें तो चांदी कि भोपाल में सराफा बाजार में शुक्रवार को 77700 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी जबकि आज शनिवार को 77000 के दाम पर बिकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *