दुष्कर्म के आरोपी ने महिला को मारी गोली, राजीनामा करने से किया इंकार, जिंदगी और मौत से जूझ रही है
ग्वालियर. जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही महिला को दुष्कर्म के आरोपी के राजीनामा नहीं करने पर जमानत पर रिहा होकर आये युवक ने बक्सीनगर इलाके में रहने वाली महिला को गोली मार दी। घायल महिला ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं पुलिस ने आरोपी को घटना में इस्तेमाल हथियार के साथ बड़ोनी तिराहे से शनिवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला
बक्सी हनुमान मंदिर इलाके में रहने वाली महिला गुरुवार सुबह घर पर साफ सफाई का काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ब्रजेश केवट ने महिला को जान से मारने की नीयत से कट्टे से दो फायर किए।एक गोली महिला के पेट मे लगी और दूसरी गोली के बाय पेर में लगीं महिला को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया। जहां से चिकित्सको ने महिला को ग्वालियर रेफर किया था। ग्वालियर के निजी अस्पताल में महिला का उपचार जारी है। थाना प्रभारी रोहित गुप्ता ने बताया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बड़ौनी तिराह से गिरफ्तार किया है।
पुलिस बोली
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में उपयोग किये गये देशी कट्टा को भी बरामद कर लिया है। महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म के आरोप में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसमें राजीनामा को लेकर महिला ने जब मना किया तो आरोपी ने महिला को जान से मारने की नीयत से गोली मारी है।
