MP में BJP ने 35 बागियों को पार्टी से निकाला
भोपाल. मध्य प्रदेश में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडना कई नेताओं को भारी पड गया है। कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी 35 बागियों को पर बडी कार्रवाई की है। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लडने और प्रचार करने के लिए सभी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
बीजेपी ने नंदकुमार चौहान के बेटे हर्षवर्धन भी शामिल
35 बागियों की लिस्ट में पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, अटेर के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक रसाल सिंह, ममता मीणा, केके श्रीवास्तव, मध्य प्रदेश कुक्कुट विकास निगम के उपाध्यक्ष नंदराम कुशवाहा, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान और वन विकास निगम के अध्यक्ष माध्व सिंह डाबर का नाम शामिल है।


