2 भाईयों को किराना व्यापारी ने जूतों से पीटा
ग्वालियर. लेनदेन के विवाद के चलते एक किराना व्यापारी ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर 2 सगे भाईयों के साथ बेरहमी से जूतों से मारपीट की है। सरे राह उनको जूतों से पीटने के साथ-साथ जातिगत गालियां भी दी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र. स्थित दालबाजार केनरा बैंक के एटीएम के सामने की है। मारपीट के शिकार भाईयों ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस में की है। पुलिस ने जांच के बाद पीडि़त की शिकायत पर मारपीट समेत SCST की धाराओं में FIR दर्ज की है।
क्या है पूरा मामला
शहर के ललितपुर कॉलोनी वंशी की बगिया निवासी संजय कुमार पुत्र भगवान स्वरूप किचोलिया प्राइवेट जॉब करता है। 28 अगस्त को वह अपने भाई धीरेन्द्र के साथ दाल बाजार स्थित केनरा बैंक के ATM पर पैसे निकालने के लिए गया था। वह जैसे ही पैसे निकालकर निकला किराना कारोबारी मनोज गोयल, राम गोयल व मनोज का बेटे के साथ उनका रास्ता रोका और जूते-चप्पलों से पीटा। संजय को बचाने आए उनके भाई से भी व्यापारी व उनके साथियों ने मारपीट की। इतना ही नहीं उनको धमकाया कि उनके संबंध कई मंत्रियों से हैं। व्यापारी ने उनको जिंदा जलाने की धमकी तक दी। मारपीट के शिकार पीड़ित दोनों भाई काफी डर गए थे। वह शनिवार को कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपी व्यापारी सहित 3 पर मामला दर्ज कर लिया है।
यह झगड़े की वजह
पीडि़त ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व एक कार्यक्रम के लिये उन्होंने किराना व्यवसाई मनोज गोयल से 20 हजार रूपये का किराना सामान लिया था। जिसमें मैदा, आटा समेत कई आयटमों में कीड़े थे। जब इसकी शिकायत की तो मनोज गोयल ने सामान वापिस नहीं करते हुए उस राशि को एडजस्ट करने को कहा था। इसके बाद से ही वह उन्हें परेशान कर रहा है। कुछ दिन पहले मनोज गोयल उसके छोटे भाई धीरेन्द्र की दुकान नाका चंद्रवदनी पहुंचे थे और धमकी देकर आये थे। उस समय उन्होंने इसकी शिकायत नहीं की थी।
