VISM में हुआ खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

ग्वालियर VISM ग्रुप के अन्तर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेंस एण्ड रिसर्च द्वारा फार्मेसी महाविद्यालयों की ग्वालियर नोडल खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महिला व पुरूष वर्ग दोनो ही ग्रुप के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में एमआईटीएस, VISM जेआईपीएसआर, रूस्तम जी, श्रीराम महाविद्यालय ने भाग लिया। महिला वर्ग में एमआईटीएस महाविद्यालय एवं रूस्तम जी महाविद्यालय के मध्य फाईनल मुकाबला हुआ। इसमें एमआईटीएस महाविद्यालय की महिला टीम ने विजयश्री प्राप्त की। प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में एमआईटीएस, व्हीआईएसएम जेआईपीएसआर, रूस्तम जी, आईटीएम, श्रीराम महाविद्यालय ने भाग लिया। अंतिम मुकाबला एमआईटीएस महाविद्यालय एवं रूस्तम जी महाविद्यालय के मध्य हुआ जिसमें एमआईटीएस महाविद्यालय ने कडे सघर्ष के पश्चात् विजेता ट्राफी अर्जित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राठौर ने उपस्थित समस्त खिलाडियों छात्र-छात्राओं से कहा कि खेल कूद हमको स्वस्थ्य एवं निरोगी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है ये हमारे जीवन का अभिन्न अंग है ।
हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि खेलो में हार-जीत लगी रहती है हमें इससे सिखना चाहिए की कैसे हम अपने खेल को और अच्छा बना सेंके और इसके माध्यम से अपने माता – पिता व राष्ट्र का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी, अंत में विजेता व उपविजेता टीमों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह, फार्मेसी प्राचार्य, स्पोर्टस ऑफिसर डॉ. व्हीएस भदौरिया एमआईटीएस, मुलायम सिंह जेआईपीएसआर, रणवीर सिंह सिंकरवार रूस्तम जी, दीपक शर्मा श्रीराम महाविद्यालय के साथ-साथ महाविद्यालय का स्टॉफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *