एबीवी–आईआईआईटीएम में कृष्ण कुमार तिवारी ने कुलसचिव का पदभार संभाला
ग्वालियर: केके तिवारी ने 1 नवम्बर को अटल बिहारी बाजपेयी – आईआईआईटीएम में कुलसचिव का पदभार ग्रहण किया । संस्थान के निदेशक प्रो. निवास सिंह की अध्यक्षता में संस्थान के सभी शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा श्री तिवारी का स्वागत किया गया।
कृष्ण कुमार तिवारी इससे पूर्व में आईआईटी कानपुर के कुसचिव के रूप में कार्यरत रह चुके हैं। उन्होने कहा कि वे अपने पूर्व अनुभव के द्वारा आईआईटी कानपुर की तरह इस संस्थान को भी नए शीर्ष पर ले जाने के लिए संकल्पित हैं। प्रो श्रीनिवास सिंह ने कुलसचिव को बधाई दी और कहा कि हम सब संस्थान की प्रगति को ध्यान में रखते हुए संस्थान को नई दिशा एवं नई उचाइयों तक ले जाने हेतु लगातार प्रयास करेंगे। उक्त जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी श्रीमति दीपा सिंह सिसोदिया द्वारा प्रदान की गई।
