थाटीपुर में मल्लिकार्जुन खरगे की चुनावी सभा 7 नवंबर को

ग्वालियर. विधानसभा चुनाप-प्रचार को गति देने के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रय और प्रांतीय नेताओं को चुनावी समर में उतारना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सदस्य प्रमोदी तिवारी शनिवार को आएंगे। सामाजिक बैठकों में लोगों से संवाद करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का 7 नवंबर को अंचल में आना तय हुआ है। हालांकि अभी अधिकारिक कार्यक्रम नहीं बना है।
जानकारी के अनुसार जिले की 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के समर्थन में थाटीपुर के दशहरा मैदान में खरगे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के 7 नवंबर को आने की पुष्टि की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की इंटक मैदान में शनिवार को होने वाली सभा के जवाब में कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा दशहरा मैदान थाटीपुर में करेगी। सभा की तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है। इस सभा में कांग्रेस के 6 विधानसभा सीटों से चुनाव लड रहे प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। खडगे के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ के आने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का ग्वालियर अंचल का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। जल्द सभी बडे नेता अंचल में चुनाव प्रचार को गति देने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *