भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य शहरों में भूकंप के हलके झटके महसूस किए

भोपाल. मध्य प्रदेश के कई जिलों में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। धरती में कंपन महसूस होने के बाद दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के कोई नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र नेपाल था। देर रात 11.30 बजे के बाद प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और रीवा समेत अन्य शहरों में भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। देर रात होने के कारण लोग घरों में आराम से सो रहे थे। अचानक भूकंप के झटके लगने के बाद लोग घबरा गए और आधी रात को अपने घरों से बाहर निकल कर सडक और मैदान मे एकत्रित हो गए।
प्रदेश में कुछ जगह भूकंप की तीव्रता 3.9 महसूस की गई
आगर-मालवा और मुरैना जिले के कुछ हिस्सों में भी धरती में कंपन महसूस किया गया। अभी तक प्रदेश में कोई बडा नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी के अनुसार नेपाल में देर रात 11.30 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र नेपाल के जाजरकोट में था। भूकंप से जाजरकोट और रूकुम पश्चिम में बडा नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *