श्यामू तोमर ने ऐंदल गुर्जर को मारी गोली, घटनास्थल पर हुई मौत, आरोपियों के घर किये ध्वस्त

मुरैना. ट्रैक्टर पर डेक बजाने के विवाद में शुक्रवार की देर रात को 2 गुटों में गोलियां चल गयी। एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गयी। घटना मुरैना जिले के दिमनी के रथोल का पुरा गांव की है। युवक की हत्या से नाराज परिजनों और गांव के लोगों ने रात 10.30 बजे नेशनल हाइवे 552 पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। गांववालों ने पुलिस को शव को कब्जे में लेने से भी रोक दिया। उन्होंने आरोपियों के घर गिराने की मांग की है। शनिवार की सुबह पुलिस प्रशासन ने कंचनौद में आरोपियों के घर के अवैध हिस्से को गिरा दिया है।
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर और केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर ने 4 नवम्बर का अपना दिमनी दौरा निरस्त कर दिया है। हालांकि जिला भाजपा ने तोमर के दिमनी कार्यक्रम को निरस्त करने में जुड़ा कारण शिवपुरी में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह की चुनावी सभायें होना बताया है।

बलवीर दंडोतिया बैठे रहे रात भर

वहीं दूसरी तरफ दिमनी विधानसभा के बसपा के प्रत्याशी बलवीर सिंह दंडोतिया रात भर गुर्जर समाज के लोगों के साथ उनके धरने पर बैठे रहे। कांग्रेस के पूर्व विधायक तथा दिमनी विधानसभा के कांग्रेसी प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर भी गुर्जर समाज के लोगों के बीच धरने पर नहीं पहुंचे। इस बात को लेकर गुर्जर समाज के लोगों में खास असंतोष व्याप्त है। उनका साफ कहना है कि अपना तोमर वोट बैंक साधने के कारण न केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह पहुंचे और न ही कांग्रेसी प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर। यहां तक कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह तोमर भी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे।

झगड़े की वजह
रथोल का पुरा का रहने वाला ऐंदलसिंह गुर्जर 33, ट्रैक्टर चलाता था। उसने ट्रैक्टर में म्यूजिक सिस्टम (डेक) लगा रखा था। शुक्रवार की रात 9 बजे ऐंदल कंचनौदा होते हुए रथोल का पुरा जा रहा था। डेक तेज आवाज में था। कंचनौदा गांव के श्यामू तोमर को यह बात पसंद नहीं थी। वह उसे पहले भी कई बार समझाा चुका था कि घर के सामने से तेज आवाज में डेक बजाकर नहीं निकला करें। श्यामू अपने कुछ साथियों को साथ लेकर रथोल का पुरा पहुंच गया। यहां ऐंदल और उसके बीच गोलियां चल गयी। गोली लगने से ऐंदल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हमलावर भाग निकले, कंचनौदा से रथोल का पुरा की दूरी 2 किमी है।

घटनास्थल पर पुलिस जवान तैनात

परिवार के लोग ऐंदल को लेकर इधर-उधर भागे। डॉक्टरों के मृत घोषित करने पर उसे गांव में घर पर ले आए। घटना के विरोध में रथोल का पुरा के लोगों ने नेशनल‎ हाईवे 552 पर टायर जलाकर डाल ‎दिए। भीड़ सड़क पर खड़ी हो‎गई। इससे मुरैना से अंबाह के बीच ‎वाहनों की आवाजाही थम गई। दिमनी थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस जवान तैनात हैं। आज युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *