ग्वालियर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह करैरा पिछोर में रथसभा और हजीरा इंटक मैदान आमसभा को करेंगे संबोधित
ग्वालियर. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार की दोपहर 12.07 बजे ग्वालियर विमानतल पर पहुंचे हैं। यहां स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। 5 मिनट के बाद वह यहां से हेलीकाप्टर से शिवपुरी के करैरा के लिये रवाना हो गये हैं। ग्वालियर-चम्बल अंचल के दौरे पर आये गृहमंत्री दोपहर 1 बर्जे िशवपुरी में पब्लिक मीटिंग को संबोधित कर रोड शो (रथ सभा) करेंगे।
इसके बाद पिछौर, श्योपुर और आखिर में ग्वालियर इंटक मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री के आगमनको लेकर ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गयी है। लगभग 25 हजार जवान की कड़ी निगरानी में अमित शाह रहेंगे।
चार जनसभाओं को करेंगे संबोधित
गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर चार नंबर को चार जनसभाएं करेंगे। पहली जनसभा करैरा मंे दोपहर 12.30 बजे होगी। दोपहर बाद 2.55 बजे पिछौर मंे जनसभा करेंगे। यहां से श्योपुर पहुंचेंगे और शाम 4.05 बजे श्योपुर मंे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अमित शाह ग्वालियर लौटेंगे यहां ग्वालियर विधानसभा के इंटक मैदान पर सभी प्रत्याशियों के समर्थन में शाम 7.20 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
ऊंचे भवनों से निगरानी
अमित शाह की सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो इसके लिए पुलिस के जवानों को ऊंची बिल्डिंगों पर तैनात किया जा रहा है, जिससे वह वहां से निगरानी कर सकें। जहां-जहां सभाएं होंगी और रोड शो होगा वहां पुलिस ऊंचे भवनों से वॉच टॉवर बनाकर निगरानी करेगी।
आधा घंटे पहले रोका जाएगा यातायात
गृहमंत्री के एयरपोर्ट आते ही यातायात को रोक दिया जाएगा और उनके रवाना होने के बाद उन रास्तों को खोला जाएगा। इस दौरान गली, मोहल्लों से निकलने वाले रास्तों पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे और हर आने-जाने वाले को रोक दिया जाएगा। इस दौरान सभा स्थल के आस-पास का पूरा इलाका सुबह से ही पुलिस अपने सुरक्षा घेरे में ले लेगी और जो भी संदिग्घ दिखेगा, उसे थाने लाकर पड़ताल की जाएगी।
