BJP प्रत्याशी के शपथ पत्र को लेकर एक साथ तीन आपत्तियां, नामांकन अटका
भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में रायसेना जिले की भोजपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र पटवा के नामांकन को होल्ड कर दिया गया है। सुरेन्द्र पटवा को निर्वाचन आयोग ने जवाब पेश करने के लिए बुधवार सुबह 11 बजे तक का वक्त दिया गया है और इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। सुरेन्द्र पटवार के नामांकन को लेकर सीट के ही तीन अन्य प्रत्याशियों ने रिटर्निंग ऑफिसर से आपत्ति जताई थी जिसके कारण उनका नामांकन होल्ड किया गया है।
सुरेन्द्र पटवा का नामांकन होल्ड
बताया गया कि मौजूदा विधायक और भोजपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी सुरेन्द्र पटवा ने दो अलग अलग नामांकन फॉर्म जमा किए है और दोनों में ही अलग शपथ पत्र दिए है जिनमें अलग जानकारी है। शपथ पत्रों में अलग जानकारी होने की शिकायत भोजपुर सीट से ही चुनाव लड रहे कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल, निर्दलीय गणेश मालवीय और संयम जैन शामिल है। रिटर्निंग अधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन पत्रों की मंगलवार को समीक्षा की गई थी जिसमें तीन अलग-अलग प्रत्याशियों ने आपत्ति जताई इसलिए सुरेनद्र पटवा को बुधवार सुबह 11 बजे तक जवाब पेश करने के लिए कहा गया है। 11 बजे के बाद फिर से समीक्षा की जाएगी और विशेषज्ञों से राय के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।
