भारत ने चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर S-400 मिसाइल तैनात की
नई दिल्ली. भारत ने चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तीन एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम एक्टिव किया है। रूस में बनी इस सरफेस टू एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम की रेंज 400 किलोमीटर है। भारत ने 2018 में रूस से 35 हजार करोड रुपए में पांच मिसाइल सिस्टम की डील की थी। इनमें से 3 एयरफोर्स को मिल चुकी है। दो की डिलीवरी को लेकर भारत-रूस जल्द बातचीत करेंगे।
रूस के एस-400 डिफेंस मिसाइल सिस्टम से पूरी दुनिया खौफ खाती है। यह माइनस 50 डिग्री सेल्सियस से लेकर 70 डिग्री सेल्सियस में भी काम कर सकता है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध एस-400 मिसाइल का इस्तेमाल कर चुका है। ये दुश्मन देशों के मिसाइल, ड्रोन, रॉकेट लॉन्चर और फाइटर जेट्स के हमले को रोकने में कारगर है।
