कांग्रेस प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी, 56 नामों की घोषणा
नई दिल्ली. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 56 नामों का एलान किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने 152 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए है। वहीं बीजेपी ने 124 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने मानवेंद्र सिंह को सिवाना से उतारा है। धौलपुर जिले के भसेडी विधानसभा से संजय कुमार जाटव को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने वर्तमान विधायक और एससी आयोग अध्यक्ष लाल बैरवा का टिकट काट दिया है।
इससे पहले पार्टी ने कांग्रेस की गारंटी यात्रा की घोषणा की जिसमें 7 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सचिन पायलट को अजमेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उदयपुर की सीपी जोशी, जोधपुर के हरीश चौधरी, बीकानेर की गोविंदराम मेघवाल, जयपुर की भंवर जितेंद्र सिंह, भरतपुर की मोहन प्रकाश और प्रमोदी जैन भाया को अंता की जिम्मेदारी दी गई है।
