ग्वालियर में सबसे ज्यादा 23 नामांकन, दक्षिण में सबसे कम 12 नामांकन हुए

ग्वालियर. विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मैदान में उतरने सोमवार को नामांकन दाखिले के आखिरी दिन तक नामांकनों का आंकडा 105 तक पहुंच गया। सबसे ज्यादा दावेदार अभी तक ग्वालियर विधानसभा में सामने आए है जिनकी संख्या 23 है। सबसे कम नामांकन दक्षिण विधानसभा में 12 जमा हुए है। ग्वालियर पूर्व और डबरा विधानसभा में बराबर 17-17 नामांकन प्राप्त हुए है। वहीं ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में 22 तो भितरवार विधानसभा में 14 नामांकन आए है। अब नाम वापसी का समय 2 नवंबर तक है तो जांच में कमी पाए जाने और वापसी लेने पर संख्या घट सकती है। अब नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्ट्रेट में विधानसभा क्षेत्रवार निर्धारित संबंधित रिटर्निंग ऑफीसर के कक्ष में किया जायेगा।
विधानसभा ग्वालियर ग्रामीण के रिटर्निंग ऑफीसर व एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण बृजबिहारी लाल श्रीवास्तव प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा करेंगे।
ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एसडीएम ग्वालियर सिटी और रिटर्निंग ऑफीसर अतुल सिंह कलेक्ट्रेट में प्रथम तल पर स्थित कक्ष क्र. 208 में करेंगे।
ग्वालियर पूर्व के नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एसडीएम झांसी रोड व रिटर्निंग अधिकारी विनोद सिंह द्वारा की जायेगी। ग्वालियर दक्षिण के नाम निर्देशन पत्रों की जांच एसडीएम लश्कर व रिटर्निंग ऑफीसर नरेश चंद्र गुप्ता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *