DRDE में बच्चों के संग दौड़े वैज्ञानिक और कर्मचारी-रन फॉर यूनिटी

ग्‍वालियर- रक्षा अनुसंधान एवं विकास स्थापना (DRDE) में 31 अक्टूबर 2023 को लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम डीआरडीई ग्वालियर के निदेशक डॉ. मनमोहन परीडा ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकता शपथ दिलायी एवं इसके बाद समस्त कार्मिक ‘रन फॉर यूनिटी’ नामक दौड़ में सम्मिलित हुए।
डीआरडीई ग्वालियर के निदेशक डॉ. मनमोहन परीडा ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखायी एवं वे स्वयं भी इस दौड़ का हिस्सा बने। इस अवसर पर डॉ. परीदा ने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व और कृतित्व एकता की मिसाल है। उन्होंने न सिर्फ देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधा है, बल्कि इस देश के निर्माण में उनकी महती भूमिका रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *