इजरायल ने पहली बार उपयोग किया है एरो सिस्टम, मार गिरायी हूती विद्रोहियों की दागी मिसाइल

नई दिल्ली. हमास और इजरायल युद्ध पिछले 3 हफ्तों से जारी है। ऐसे में हमास के समर्थन और इजरायल के खिलाफ कई देश अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। ऐसे में इजरायल पर यमन की तरफ से मिसाइल दागी गयी। लेकिन इजरायल ने एरो एयर डिफेंस का उपयोग कर इस मिसाइल को ध्वस्त कर दिया।
इजरायल ने पहली बार अपने एरोएयर डिफेंस सिस्टम का उपयोग किया है। इजरायली सेना ने बताया है कि उनके एरो सिस्टम ने इजरायल पर लाल सागर क्षेत्र की तरफ से दागी गयी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल को नष्ट कर दिया। इजरायली सुरक्षाबलों ने जारी बयान में कहा है कि उनके एयरफोर्स सिस्टम ने मिसाइल की ट्रैजेक्टरी को ट्रैक कर उसे ध्वस्त कर दिया। आईडीएफ का कहना है कि फायटर जेट ने अन्य 2 ड्रोन को भी मार गिराया था।
हूती विद्रोहियों के निशाने पर
ऐसा कहा जा रहा हहै कि यमन में ईरान सरकार द्वारा समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल लांच की थी। इस मिसाइल का लक्ष्य इजरायल का दक्षिणी शहर इलियट था। आईडीएफ ने कहा है कि मिसाइल के अलावा हम पर ड्रोन हमले भी किये गये। लाल सागर क्षेत्र से ड्रोन हमले किये गये जिन्हें नष्ट कर दिया है। हौती के एक अधिकारी ने बताया है कि इजरायल में ड्रोन भेजे गये थे। हौती सरकार ने पीएम अब्देल अजीज बिन हैबटूर ने बताया है कि यह ड्रोन यमन के हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सतह से सतह पर मारने वाली मिसाइल को यमन में ईरान समर्थित हौती विद्रोहियों द्वारा गया था।


कौन है हूती
हूती ने 2014 में यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। हूती सरकार को ईरान का समर्थन है। यमन के उत्तरी क्षेत्र में शिया मुस्लिमों का सबसे बड़ा आदिवासी संगठन हूती का उदय 1980 के दशक में हुआ था। हमास और इजरायल के बीच चल रही जंग में इरान ने इस संगठन को समर्थन दिया है। जिसके बाद इसके लड़ाकों ने लाल सागर से इजरायल की ओर मिसाइल दागी। मगर, इजरायल ने इसे हवा में ही नाकाम कर दिया। इसे तबाह करने के लिये इजरायल ने पहली बार एरो सिस्टम को उपयोग किया है। एरो डिफेंस सिस्टम इजरायल और अमेरिका का संयुक्त प्रोजेक्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *