भितरवार-नरवर रोड पर चेकिंग में कार से 14 लाख रूपये किए जप्त

ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कर पुलिस द्वारा प्रभावी चैकिंग की जा रही है। ग्वालियर जिले में पुलिस व प्रषासन की संयुक्त बनाई गयी एसएसटी एवं एफएसटी टीमों द्वारा प्रभावी चैकिंग करते हुए अवैध कारोबार करने वालों तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
31अक्टूबर को सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. लारेन्स कुमार बौद्ध के स्टेटिक निगरानी दल के द्वारा ग्राम बेलगढ़ा में भितरवार-नरवर रोड पर हमराही स्टाफ एएसआई भवरसिंह थाना आरोन मित्तलाल बघेल सहायक सचिव ग्राम पंचायत बैलगडा व अन्य टाफ के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी चौकिंग के दौरान एक मारुति सुजुकी ब्रेजा कार एमपी-07-जेडडी-2965 को चेक किया गया तो चौकिंग के दौरान वाहन चालक निर्मल सोनी पुत्र हरीचरण सोनी उम्र 43 साल निवासी छोटा बाजार मगरौनी थाना नरवर जिला शिवपुरी के पास एक काले लाल रंग का कपड़े का थैला मिला, जिसे खोल कर दिखाने को कहा तो उसमें 500-500 रुपये के नोटांे की कुल 28 गड्डिया कुल रकम 14,00,000 (चौदह लाख रुपये) रखे मिले। टीम द्वारा वाहन चालक निर्मल कुमार सोनी से उक्त रकम के संबंध में पूछताछ की तो कोई संतोषप्रद जवाब नही मिला, जिस पर से वर्तमान में लागू मप्र विधानसभा आम चुनाव 2023 आचार संहिता में माननीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी तयशुदा राशि से अधिक होने पर मौके पर विधिवत जप्त किया गया। जप्तशुदा की गई राशि को सुरक्षार्थ रखवाने हेतु जिला कोषालय ग्वालियर भेजा जा रहा और आयकर विभाग को सूचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *